मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विधायक श्रीमती ममता देवी के ससुर स्मृति शेष-स्व० सरयु महतो जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रामगढ़: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी के दुलमी प्रखंड, होहद गांव स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने विधायक श्रीमती ममता देवी के ससुर स्मृति शेष-स्व० सरयु महतो जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती ममता देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो सहित अन्य विधायकगण एवं कई गणमान्य लोगों ने भी स्मृति शेष-स्व० सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विदित हो कि विगत 20 अक्टूबर 2025 को रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी के ससुर सरयु महतो जी का निधन हो गया था। स्व० सरयु महतो जी अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री, दो पुत्रवधु सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

About The Author

See also  बेकाबू ट्रक कार पर पलटा, दो लोग फंसे, घंटों मचा यातायात का संकट

Thanks for your Feedback!

You may have missed