मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर आगमन, व्यवहार न्यायालय में हुआ औपचारिक स्वागत

0
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र शौनक शुक्रवार शाम करीब 4 बजे जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय पहुंचे। उनके साथ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल और अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने जिले के अन्य न्यायिक पदाधिकारियों के साथ मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया।

इस मौके पर जमशेदपुर जिला बार संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता और स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और शिष्टाचार भेंट की।

कार्यक्रम में जिला बार संघ के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भक्त, संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) विनीता सिंह, कार्यकारिणी सदस्य विनीत मिश्रा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा मिथिलेश सिंह, अक्षय कुमार झा, रमेश प्रसाद, राजेश दास और अन्य अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

यह औपचारिक मुलाकात न्यायिक गरिमा और समन्वय का प्रतीक रही।

About The Author

See also  अवैध जमीन कारोबार मामले में ACB की कार्रवाई, तीन विक्रेता गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed