सुवेंदु अधिकारी के रोड शो में ‘जय बांग्ला’ के नारों पर बवाल, BJP-TMC कार्यकर्ता आमने-सामने, तनाव बढ़ा

0
Advertisements

हावड़ा : बाली इलाके में भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के रोड शो के दौरान उस समय तनाव बढ़ गया जब टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाए। इसके जवाब में भाजपा और टीएमसी समर्थक आमने-सामने आ गए और माहौल तेजी से गरम हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोड शो के दौरान नारेबाजी बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप कर भीड़ को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों दलों की ओर से एक-दूसरे पर उकसाने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है ताकि आगे किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो।

About The Author

See also  राजा वडिंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नए चेहरे की घोषणा जल्द

Thanks for your Feedback!

You may have missed