चांडिल: सड़क दुर्घटना में झामुमो महिला नेत्री की मौत, पति गंभीर


चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के रांची-टाटा हाइवे( एनएच 33) स्थित भादूडीह में एक सड़क हादसे में झामुमो नेत्री मल्लिका महतो(50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी उसके पति डा0 तारापद महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे की है। मल्लिका महतो झामुमो महिला मोर्चा की पूर्व जिला सचिव थी। जानकारी के मुताबिक हारुडीह निवासी डॉ0 तारापद महतो अपनी पत्नी मल्लिका महतो के साथ बाइक से जमशेदपुर जाने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान भादूडीह में हाईवे को क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मल्लिका महतो की मौके पर ही मौत हो गई तथा पति तरापद महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिलगू स्थित स्थानीय क्लिनिक में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर ईलाज के जमशेदपुर स्थित निजी क्लिनिक में ईलाज चल रहा है। बता दें कि मृतक मल्लिका महतो के पति डा0 तारापद महतो बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड में डॉक्टर के रूप में सेवा दे रहे है। घटना की सूचना पर चांडिल पहुंची घटनास्थल पहुंची तथा और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। आंकडे के मुताबिक चांडिल अनुमंडल क्षेत्र इस वर्ष 2024 में विभिन्न सड़क दुर्घटना में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर,झामुमो नेत्री मल्लिका महतो के सड़क हादसे में मौत की घटना के बाद हारोडीह में मातम पसर गया। झामुमो जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेम्ब्रम ने पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।


