भाजपा की बढ़त पर चंपाई सोरेन का बड़ा बयान, “जन समर्थन अभूतपूर्व”… सियासत में गरमाया माहौल

0
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा को मिल रही बढ़त पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस रुझान को जनता का स्पष्ट समर्थन बताया और कहा कि भाजपा को मिल रहा जनादेश अभूतपूर्व है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कथन का उल्लेख किया और कहा कि आज देशभर में भाजपा का प्रभाव बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सुशासन के मुद्दे पर जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार मजबूत हुआ है।

अपने बयान में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तुष्टिकरण और घुसपैठ के सहारे राजनीति करने वालों का समय अब खत्म होने की ओर है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और बेहतर शासन की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही और विभिन्न राज्यों की जनता को शुभकामनाएं दीं.

About The Author

See also  जर्जर स्कूल भवनों का तत्काल निरीक्षण कराएं, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed