वेतन घोटाले में CID का बड़ा एक्शन, सिपाही गिरफ्तार… घर से 8.75 लाख कैश बरामद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो :झारखंड में वेतन और अन्य मदों में फर्जी निकासी के मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम काजल मंडल को गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच के दौरान आरोपी के बोकारो स्थित घर पर छापेमारी की गई, जहां से 8.75 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। साथ ही फर्जी निकासी से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लेखा लिपिक/सहायक के तौर पर कार्यरत था और लंबे समय से इस घोटाले में शामिल था।

CID की जांच में सामने आया है कि यह एक संगठित नेटवर्क के तहत किया गया घोटाला था, जिसमें आरोपी अन्य मुख्य अभियुक्तों के करीबी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। मामले में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश के साथ जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

About The Author

See also  20 सितंबर को मजदूरों के हक में बनेगी मानव श्रृंखला, घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में होगी विशाल जनसभा : पूर्व विधायक अरविंद सिंह

Thanks for your Feedback!

You may have missed