1 करोड़ का नशे का बड़ा खुलासा: 683 किलो पोस्ता भूसा जब्त, तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements

चतरा/रांची : झारखंड में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चतरा और रांची जिलों में कुल 683 किलोग्राम पोस्ता भूसा जब्त किया है। जब्त किए गए नशे की बाजार कीमत करीब 1.02 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में तस्कर मौके से फरार हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पहली कार्रवाई चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान की गई, जहां एक टेंपो से 283 किलो पोस्ता भूसा बरामद हुआ। यह माल 10 बोरियों में भरा था और इसे बिहार ले जाया जा रहा था। इस मामले में 27 वर्षीय अजय कुमार साव को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।दूसरी कार्रवाई रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखे गए 400 किलो पोस्ता भूसा को बरामद किया। यह माल 21 बोरियों में रखा था और इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

See also  45 लाख के लिए खौफनाक कत्ल, 20 साल बड़े प्रेमी के लिए गोद ली बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट… कब्र खुलते ही हुआ सनसनीखेज खुलासा

Thanks for your Feedback!

You may have missed