चाकुलिया: अनियंत्रित ट्रक घर से टकराया, बाल बाल बचे कई लोग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माटिहाना जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार की सुबह बहरागोड़ा की ओर जा रहा ट्रक संख्या ओडी 09 एफ – 6601 अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित धरनी गोप के घर से टकरा गया। ट्रक ने धक्के से राजू गोप के चहारदिवारी को भी तोड़ दिया। इस दुर्घटना में कई लोग बाल बाल बच गए। वहीं दो बाछी ट्रक के नीचे दब गयी। ट्रक का चालक सनोज कुमार भी सुरक्षित रहा। स्थानीय लोगों ने दोनों बाछी को निकाला। दोनों बाछी सुरक्षित बच गयी हैं। सूचना पाकर थाना के एसआई अजीत कुमार दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना लाया। ट्रक का चालक ने बताया कि वह दुर्गापुर से ओड़िशा लोड करने जा रहा था। लोधाशोली के पास नींद आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर घर में टकरा गया। यह संयोग ही था कि घर के बाहर सुबह धरनी गोप बाल बाल बच गए। ट्रक के धक्के से घर की दीवार में दरार पड़ गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed