चाकुलिया: सड़क पार कर रहे हाथियों के झुंड से टकराया ट्रैक्टर, चालक की जान बची

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया – केरूकोचा मुख्य सड़क पर खेजुरिया के पास गुरुवार की सुबह सड़क पार कर रहे हाथियों के झुंड से ट्रैक्टर टकरा गया। हाथियों को धक्का मारते हुए ट्रैक्टर निकल गया और ट्रैक्टर के चालक की जान बच गई।
जानकारी के मुताबिक खेजुरिया के पास सड़क से सटे जंगल में 15 से 20 हाथी थे। सड़क पर ग्रामीणों के भीड़ लगी थी। तभी हाथियों का यह दल सड़क पार करने लगा। इसी दौरान सड़क से एक ट्रैक्टर गुजरने लगा। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को आगे बढ़ने से माना किया। परंतु ट्रैक्टर चालक ने ग्रामीणों की बात नहीं मानी और तेज गति से ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ा। इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क पार कर रहे हाथियों से टकरा गया। टक्कर के बाद हाथी चिंघाड़ने लगे। कई हाथियों को टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर वहां से निकल गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  गम्हरिया में ‘द फिटनेस हब जिम’ का शुभारंभ, स्वास्थ्य और फिटनेस को मिलेगा नया आयाम

Thanks for your Feedback!

You may have missed