चाकुलिया: बांकशोल जंगल में हैं हाथी, जाने से रोकने के लिए युवा कर रहे हैं पहरेदारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत अंतर्गत बांकशोल काजू जंगल में कई जंगली हाथी शरणागत हैं। इसके कारण आसपास के कई गांव के ग्रामीण भयभीत हैं। इस जंगल में जाने से रोकने के लिए गांव के कई युवा पहरेदारी कर रहे हैं। ताकि काजू के फल और बीज तोड़ने के लिए जंगल में गया कोई ग्रामीण हाथियों की चपेट में ना आ सके। गांव के मदन मुर्मू, बाघराइ मुर्मू, सुनाराम मुर्मू, दुबराज मांडी जंगल के पास पहरेदारी कर रहे हैं। विदित हो कि 12 मई की देर शाम को एक हाथी के हमला से पाकुड़िया गांव का साइकिल सवार चुनाराम बेसरा नामक युवक बाल बाल बच गया था। साइकिल छोड़कर वह भाग निकला था। हाथी ने उसकी साइकिल को तोड़ दिया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed