चाकुलिया: रामनवमी को लेकर नागानल मंदिर और सड़कों की सफाई शुरू

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया: रामनवमी के मद्देनजर नगर प्रशासक चंदन कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नागानल मंदिर और बाजार क्षेत्र की सभी सड़कों के किनारे बिखरे कचरे और प्लास्टिक की सफाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मी नागानल मंदिर और मंदिर जाने वाली सड़कों के किनारे बिखरे कचरे और प्लास्टिक की सफाई करने में जुटे हैं। विदित हो कि नागानल मंदिर से आगामी 17 अप्रैल को रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकला जाएगा। सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ ने बताया कि सड़कों के किनारे बिखरे कचरे की सफाई कर सड़कों पर जल का छिड़काव किया जाएगा‌ ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

See also  चार साल बाद सीनेट बैठक, कोल्हान यूनिवर्सिटी ने पेश किया बड़ा बदलाव प्लान

Thanks for your Feedback!

You may have missed