टाटा स्टील के वायर रॉड मिल में ऊर्जा परियोजना की सुविधा का चैतन्य भानु ने किया उद्घाटन…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स ने वायर रॉड मिल में 1.17 MWp क्षमता की तीसरी रूफटॉप सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना की ,
जमशेदपुर वर्क्स के अंदर वायर रॉड मिल में टाटा स्टील के स्टील मैन्युफैक्चरिंग के वाइस प्रेसिडेंट चैतन्य भानु ने इस सुविधा का उद्घाटन किया। यह परियोजना टाटा पावर द्वारा टाटा स्टील के साथ बड़े समझौते के तहत विभिन्न स्थानों पर कुल 41MW की स्थापना के लिए रूफ टॉप, फ्लोटिंग और ग्राउंड माउंटेड सोलर पैनल के संयोजन के साथ शुरू की गई है।
ज्ञात हो कि 2.2 MWp की पहली रूफटॉप सौर परियोजना सितंबर 2022 में शुरू की गई थी और 1.73 MWp की दूसरी रूफटॉप सौर परियोजना अक्टूबर 2022 में शुरू की गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सरयू राय ने किया पुरस्कृत

Thanks for your Feedback!

You may have missed