मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में टहलने निकली एक युवती अपराधियों का निशाना बन गई। 24 फरवरी को हुई इस घटना में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर युवती के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। युवती गोलमुरी रिफ्यूजी कॉलोनी की रहने वाली है और उस समय अपने घर से पुलिस लाइन की ओर पैदल जा रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद युवती ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। मामले में युवती के पिता सुशील कुमार मस्करा ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, घटना की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About The Author

See also  बालू स्टॉक यार्ड पर प्रशासन का छापा, जांच शुरू होने से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed