ताइक्वांडो में डीएवी की छात्राओं का जलवा, गोल्ड समेत कई पदक जीतकर बढ़ाया मान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बारीडीह में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से आयोजित अस्मिता ताइक्वांडो सिटी लीग में डीएवी बिष्टुपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में अरुषी दास ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि संस्कृति प्रधान ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में फैजा खान ने गोल्ड मेडल हासिल किया और अंकिता रॉय बनर्जी ने कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 200 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। टीम की कोच विशाखा और मैनेजर अरविंद शर्मा थे। विजेता खिलाड़ियों को विधायक सरयू राय और जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की ने सम्मानित किया।

See also  विधायक समीर मोहंती ने किया विज्ञान प्रयोगशाला भवन का शिलान्यास, शिक्षा को मिलेगा नया आधार

Thanks for your Feedback!

You may have missed