बुर्का पहन हरिद्वार से लाईं कांवड़, ये हैं संभल की शिवभक्‍त तमन्‍ना मलिक

0
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के संभल की मुस्लिम महिला तमन्‍ना मलिक ने शिव के प्रति आस्‍था की एक नई मिसाल पेश की है. तमन्ना मलिक ने अपनी मन्नत पूरी होने के बाद हरिद्वार से कांवड़ यात्रा कर संभल पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. संभल पहुंचने पर पुलिस और प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की, वहीं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. मामला संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई का है. यहां तमन्ना मलिक को तुलसी नाम से भी जाना जाता है. तमन्‍ना ने तीन साल पहले गांव के ही अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया था. तमन्ना मलिक के दो बेटे हैं. तमन्ना ने बताया कि उन्होंने भगवान भोलेनाथ से अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह होने की मन्नत मांगी थी.कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने तमन्‍ना का स्वागत किया. कई लोगों ने फूल बरसाए, चढ़ावा भेंट किया और आशीर्वाद भी लिया. हालांकि, यात्रा की शुरुआत में दो गांवों में उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा मुहैया कराई, जिसके बाद यात्रा शांतिपूर्वक पूरी हुई

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  ओडिशा सीमा से सटे पोटका जंगल में जली हुई युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Thanks for your Feedback!

You may have missed