उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस की तबीयत बिगड़ी,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Mumbai: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के छोटे बेटे तेजस ठाकरे (Tejas Thackeray) को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से उनका इलाज जारी है. वहीं रविवार 15 फरवरी, सुबह उद्धव ठाकरे खुद अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया.बता दें कि तेजस ठाकरे की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में एडमिट किया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में लगातार उपचार चल रहा है. हालांकि अब तक बीमारी की प्रकृति को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.अस्पताल सूत्रों के मुताबिक तेजस को एहतियातन भर्ती किया गया है और जरूरी मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं. पिछले तीन दिनों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है. 15 फरवरी की सुबह उद्धव ठाकरे एच.एन. रिलायंस अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बातचीत की. उन्होंने बेटे की सेहत की जानकारी ली और कुछ समय अस्पताल में बिताया.तेजस आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन 2024 में अनंत अंबानी के संगीत समारोह में उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. फिलहाल परिवार उनकी सेहत में जल्द सुधार की उम्मीद जता रहा है और समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed