अवैध स्क्रैप टाल पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया कब्जा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : झारखंड सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आशियाना ट्रेड सेंटर के पास संचालित एक अवैध स्क्रैप टाल को ध्वस्त कर दिया। गम्हरिया अंचलाधिकारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में वर्षों से सरकारी (अनाबाद) जमीन पर कब्जा कर चल रहे इस टाल को बुलडोजर से पूरी तरह हटा दिया गया और जमीन को खाली कराया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह स्क्रैप टाल बिना किसी वैध दस्तावेज के संचालित हो रहा था, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ था। साथ ही, लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस जगह पर नशेड़ियों और संदिग्ध गतिविधियों का जमावड़ा लगने लगा था, जिसके चलते यह कार्रवाई जरूरी हो गई।

कार्रवाई के दौरान अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह, प्रधान सहायक तरुण ठाकुर समेत अंचल के अन्य कर्मी मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले समय में अन्य चिन्हित स्थानों पर भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

See also  NIT निदेशक का WhatsApp हैक, ठगी की कोशिश से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed