मालदा में फायरिंग से BSF जवान की मौत, घटना से मचा हड़कंप

Advertisements

सारण : पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई फायरिंग की घटना में बिहार के सारण जिले के एक BSF जवान की मौत हो गई। घटना के बाद जवान के परिवार और गांव में शोक का माहौल है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, BSF कैंप में एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी, जिसमें दो जवानों की मौत हुई और एक अन्य घायल हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मृतक जवान की पहचान हेड कांस्टेबल अजय कुमार के रूप में हुई है, जो सारण जिले के रहने वाले थे। घटना के बाद घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, फायरिंग की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

बताया गया कि मालदा स्थित BSF कैंप में तैनात एक कांस्टेबल ने ड्यूटी के दौरान हथियार लेकर फायरिंग कर दी थी। BSF ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

About The Author

See also  पेय पदार्थ के गोदाम में चोरी का खुलासा, 461 पीस सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार

You may have missed