NH-33 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन घायल, 2 साल का मासूम बाल-बाल बचा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित बड़ाबांकी जेब्रा क्रॉसिंग के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेको गांव निवासी कृष्णा प्रमाणिक (23) अपनी बहन लक्ष्मी प्रमाणिक (20) और दो वर्षीय भांजे विकास प्रमाणिक को लेकर सरायकेला-खरसावां के माहलीमुरुप स्थित ससुराल से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हादसे में कृष्णा के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई और बहन लक्ष्मी के सिर में गंभीर चोट आई है। दो वर्षीय विकास को हल्की चोटें आई हैं और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

टक्कर मारने के बाद अज्ञात भारी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

See also  अवैध कोयला कारोबार पर ED का बड़ा एक्शन, ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप

You may have missed