टाटा स्टील वेज रिवीजन पर बड़ी खबर : 7 साल का समझौता लगभग तय, एलाउंस में 4500 रुपये की बढ़ोतरी, डीए पर पेंच बरकरार

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौते को लेकर शनिवार को भी छुट्टी के बावजूद करीब ढाई घंटे वार्ता चली। सीएचआरओ जुबिन पालिया के स्तर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह के साथ बातचीत हुई। इस बार वार्ता का माहौल अपेक्षाकृत शांत रहा और दोनों पक्षों के तेवर नरम नजर आए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूत्रों के अनुसार सात साल का समझौता लगभग तय हो गया है। एलाउंस में करीब 4,500 रुपये की बढ़ोतरी पर सहमति बनती दिख रही है। ओल्ड सीरीज के एमजीबी में करीब 10 फीसदी और एनएस ग्रेड में 13 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। एनएस ग्रेड के उन कर्मचारियों को अलग से लाभ देने पर भी सहमति बन गई है जो एक ही ग्रेड में लंबे समय से रुके हुए थे। प्रमोशन के मुद्दे पर भी रास्ता लगभग साफ हो गया है।

हालांकि महंगाई भत्ते (डीए) में एनएस ग्रेड के प्रति प्वाइंट बढ़ोतरी को लेकर पेंच अभी भी बरकरार है। मैनेजमेंट ने AICPI का हवाला देते हुए इसमें और बढ़ोतरी से इनकार किया है। ओल्ड सीरीज और एनएस ग्रेड के लिए समझौते के अलग-अलग नियम होंगे।

About The Author

See also  एक साल से ग्राहकों के बीच खुशियां बांट रहा "केक वेन्य बेकरी", पहली वर्षगांठ पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर...

You may have missed