श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ब्रिटिश लाइब्रेरी का उद्घाटन, शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Jharkhand: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में ब्रिटिश लाइब्रेरी का उद्घाटन सोमवार को हुआ. महाविद्यालय के चेयरमैन श्री सुखदेव महतो ने विधिवत इस लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। महाविद्यालय की लाइब्रेरीरियन कुलविंदर कौर ने ब्रिटिश कॉउन्सिल डिजिटल लाइब्रेरी में पंजीयन की प्रक्रिया और इसके एक्सेस के बारे में बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, लेखकों तथा अन्य लोगों के लिए यह लाइब्रेरी अत्यंत लाभदायक साबित होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महाविद्यालय का यह प्रयास अध्ययनशील लोगों को व्यापक मंच तथा अध्ययन सामग्री उपलब्ध करता है, जहाँ बहुविषयी साहित्य का भंडार आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने अपने वक्तव्य में कहा कि ब्रिटिश लाइब्रेरी के उद्घाटन के साथ ही श्रीनाथ कॉलेज औफ एजुकेशन भारत के उन गिने-चुने संस्थाओं की सूची में शामिल हो गया है जो इस लाइब्रेरी के साथ जुड़कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम जोड़ लिया। इस उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह तथा कुलसचिव डॉ. वाई. मजूमदार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बी.एड. प्रशिक्षु तूफान मंडल ने किया । मौके पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षु तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

See also  स्कूलों में बढ़ी रैगिंग और मारपीट, अब बनेगा एंटी-रैगिंग सेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed