सरयू राय ने की मानगो नगर निगम क्षेत्र स्तर व मानगो के थाना स्तर पर गठित जनसुविधा समितियां भंग

0
Advertisements

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम में चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के दृष्टिगत और पूरे नगर निगम क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर मानगो नगर निगम क्षेत्र स्तर पर तथा मानगो के थाना स्तर पर गठित जनसुविधा एवं अन्य सभी समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम का चुनाव संपन्न हो जाने के बाद की नई परिस्थिति में नए सिरे से विधायक जनसुविधा प्रतिनिधियों एवं समितियों का पुनर्गठन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों को जनसुविधाएं उपलब्ध कराने में सहुलियत प्रदान करने के लिए नगर निकायों पर इस हेतु दबाव बनाने तथा जनहित में इनकी कार्यप्रणाली पर निगरानी रखने के उद्देश्य से उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्तर पर, मानगो नगर निगम स्तर पर तथा मानगो के थाना क्षेत्र स्तर पर जनसुविधा समितियों का गठन कर जनसुविधा प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है।

About The Author

See also  आंदोलन से पहले नकाब बांध सड़क पर निकले अभिजीत दीपके, वीडियो हुआ वायरल

Thanks for your Feedback!

You may have missed