ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ का हुआ निधन, 11 सितंबर को भारत में राजकीय शोक का ऐलान

0
Advertisements
Advertisements

ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ का 8 सितंबर को निधन हो गया है। उन्होंने अपनी आखिरी सांस स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में ली। इस खबर पर गृह मंत्रालय की ओर से बयान जारी करते हुए जानकारी दी गई कि सरकार ने 11 सितंबर यानी रविवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है। शोक के दिन पूरे भारत में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इस दिन कोई आधिकारिक कार्य भी नहीं होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

96 वर्षीय क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय दुनिया की सबसे उम्रदराज साम्राज्ञी थीं। यह दूसरी सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाली महारानी थी, इन्होंने 70 साल तक ब्रिटेन में शासन किया था। वह पिछले कुछ वक्त से बीमार थीं, गुरुवार को क्वीन की तबीयत नाजुक होते ही उन्हे डॉक्टर्स की देखरेख में रखा गया था। शाही परिवार ने बताया की उन्हे खड़े होने और चलने में परेशानी होती थी। बता दे की शाही परिवार की परंपरा के अनुसार क्वीन एलिजाबेथ के बड़े बेटे चार्ल्स, जिनकी उम्र 73 साल है, को ब्रिटेन का राजा बनाया गया है।

क्वीन एलिजाबेथ का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था। उस वक्त ब्रिटेन में किंग जॉर्ज पंचम का राज था। बाद में एलिजाबेथ के पिता किंग जॉर्ज छह भी ब्रिटेन के राजा बने थे। एलिजाबेथ का पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंडरा मैरी विंडसर था। जब साल 1947 में भारत अपनी आजादी की तैयारियों में जुटा था, उसी वक्त एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप की शादी हुई थी।

 

Thanks for your Feedback!

You may have missed