गिरिडीह डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में अभिनेत्री की टिप्पणी का जिक्र; मचा हड़कंप

Advertisements

गिरिडीह : धनबाद और देवघर के बाद अब गिरिडीह प्रधान डाकघर को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। धमकी मिलने के बाद डाकघर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। ईमेल में एक अभिनेत्री की कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए धमकी दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, प्रधान डाकघर के आधिकारिक ईमेल पर यह संदेश आया, जिसे कंप्लेंट इंस्पेक्टर ने देखा। इसके बाद मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को दी गई। ईमेल में दोपहर के समय विस्फोट करने की धमकी का उल्लेख था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान और इसकी वास्तविकता की जांच कर रही हैं।

इससे पहले धनबाद और देवघर के पासपोर्ट कार्यालयों को भी इसी तरह की धमकियां मिली थीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच अभियान चलाया था। फिलहाल अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।

About The Author

See also  JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में ट्रैफिक बदलाव, भारी वाहनों की नो एंट्री का समय तय

You may have missed