जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में शनिवार को रक्त परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

0
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में शनिवार को रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति पता करना और पोषण के लिए आवश्यक परामर्श देना है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी मिली है कि इस क्षेत्र की बालिकाओं में रक्ताल्पता अधिक है। जल्दी ही छात्राओं के लिए कैंपस में सप्ताह में कम से कम दो दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श की व्यवस्था कराई जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि रक्त परीक्षण कराने वाली छात्राओं ने स्वस्थ रहने पर जरूरतमंद लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान करने का संकल्प पत्र भी भरा। आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला में यह वीमेंस यूनिवर्सिटी के सामाजिक उत्तरदायित्व की दृष्टि से मानवीय पहल है। शिविर का संयोजन यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई और स्टूडेंट्स फाॅर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मौके पर माननीय कुलपति के साथ डीएसडब्ल्यू डॉ. किश्वर आरा, रजिस्ट्रार डॉ. प्रभात कुमार सिंह, प्रॉक्टर डॉ. अविनाश कुमार सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ. कामिनी कुमारी तथा वाॅलेंटियर्स, छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  स्प्लिट सिलेबस अपलोड नहीं करने पर पांच सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोका

Thanks for your Feedback!

You may have missed