भाजयुमो नेता ने बकाया वेतन मांगने आए कर्मी की कर दी पिटाई, एमजीएम में इलाज कराने पहुंचा पीड़ित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाजा के पास अग्रवाल एजेंसी के संचालक आमिस अग्रवाल पर उसके कर्मी सन्नी कुमार ने मारपीट का आरोप लगाया है. घायल अवस्था में सन्नी इलाज कराने एमजीएम अस्पताल पहुंचा जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में सन्नी ने बताया कि आमिस अग्रवाल जो भाजयुमो गोलमुरी मंडल का पन्ना प्रमुख है उसके एजेंसी में बीते दो सालों से काम कर रहा था. एक माह से वह निजी काम में व्यस्त होने के कारण काम पर नहीं जा रहा था. आज वह अपने दो माह का बकाया वेतन लेने के लिए एजेंसी गया था जहां वेतन मांगने पर आमिस और उसके भाई ने मिलकर पिटाई शुरू कर दी. मारपीट करने के बाद उसने वहां से भगा दिया. घायल अवस्था में वह इलाज कराने पहुंचा. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed