झारखंड विधानसभा चुनाव की जीत को लेकर BJP की तैयारी जारी, प्रत्यशियों के नाम होंगे जारी…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- जुलाई के पहले सप्ताह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का रांची का दौरा करेंगे और इस दौरान ही दोनों प्रभारियों की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा चुनाव में टिकट देने वाले प्रत्याशियों के नाम पर मंथन कर पैनल तैयार करेगी। वही भाजपा ने चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी करने का भी विचार-विमर्श पूरा कर लिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी करने पर विमर्श पूरा कर लिया है।

अब प्रत्याशियों का पैनल बनाने का काम किया जाएगा। चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने अपने दौरे में पार्टी नेताओं को सभी सीटों पर संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाने को कहा है।

जुलाई के पहले हफ्ते में करेंगे रांची का दौरा

जुलाई के पहले सप्ताह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का रांची दौरा प्रस्तावित है। दोनों प्रभारियों की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा की कोर समिति प्रत्याशियों के नाम का पैनल तैयार करेगी, जिसे केंद्र को भेजा जाएगा।

पार्टी घोषणा पत्र से पहले गठबंधन सरकार के खिलाफ आरोपपत्र जारी करने की तैयारी में है। संभव है कि शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा की उपस्थिति में इसे जारी कर दिया जाए।

विधायकों की सक्रियता और नेताओं के प्रति जनता की राय महत्वपूर्ण

प्रत्याशियों का नाम तय करते हुए पार्टी क्षेत्र में सक्रियता, जनता में उनकी छवि और क्षेत्र में उपलब्धता की जांच कर रही है। गठबंधन सरकार के खिलाफ समय-समय पर किए गए आंदोलन में किस नेता ने कितना भूमिका निभाई, इसे भी टिकट वितरण के आधार में शामिल किया गया है।

See also  पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड समेत आरोपी रिमांड पर, जांच में होंगे कई चौंकाने वाले खुलासे

बीते लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र में नेताओं के काम का भी आकलन किया जा रहा है। इन शर्तों पर जो नेता खरे उतरेंगे, उनका नाम संभावित प्रत्याशियों के पैनल में शामिल किया जाएगा।

Thanks for your Feedback!

You may have missed