महिलाओं को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना भाजपा का उद्देश्य: विनोद

0
Advertisements
Advertisements

चांडिल। चांडिल डैम रोड स्थित बीएन पैलेस मैरिज हॉल में महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता विनोद राय उपस्थित थे। इस मौके पर विनोद राय ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का काम कर रही है। राज्य की झामुमो सरकार में महिलाओं की सुरक्षा में गिरावट आई है और वे अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं उन्होंने कहा की इस बार बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा से जुड़ रही है। झारखंड में फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए उत्सुक हैं। श्री राय ने कहा की स्थानीय झामुमो विधायक महिला होने के बावजूद विधानसभा में महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए कुछ नहीं किया। पांच सालों में एक महिला कॉलेज की स्थापना तक नहीं कर सकी। उन्होंने महिलाओं के साथ वादा खिलाफी किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष मोतीलाल कुम्हार, राकेश कुमार जायसवाल उर्फ दीपू जयसवाल, राजकुमार गुप्ता, आकाश महतो, बासुदेव सिंह सरदार, चंद्रमोहन दास, प्रशांत गोप, दीपक प्रमाणिक, नित्यानंद लोहरा, महेश कर्मकार, कृष्णा पांडेय, दीपक सिंह, ममता मोदक, झुन्नीवाला महतो समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सरयू राय ने किया पुरस्कृत

Thanks for your Feedback!

You may have missed