जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बूथ कार्यकर्ताओं के संग सुनी मन की बात

0
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- भाजपा जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को ध्यानपूर्वक सुना। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 90वीं बार देशवासियों को रेडियो के जरिये संबोधित किया। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा अंतर्गत सीतारामडेरा मंडल के हरिजन उच्च विद्यालय के बूथ नंबर 21, 22, 25, 26 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बूथ कमेटी के सदस्यों के संग आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा भी मौजूद थे। अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने आपातकाल, स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया के मिताली राज और अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों के चर्चे से लेकर पर्यावरण की महत्ता की बात कही एवं स्वच्छता अपनाने पर ज्यादा जोड़ दिया। सिंगल यूज प्लास्टिक, जलसंरक्षण, वर्षा के जल संरक्षण और कोरोना के प्रति सावधानी बरतने का आह्वान किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश के वैसे प्रतिभावान युवा, महिला, किसान, बच्चे आदि जो विशिष्ठ कार्य करके भी अखबारों की सुर्खियां नहीं बन पाते है, वैसे लोगों को माननीय प्रधानमंत्री जी अपने मन की बात से प्रोत्साहित काम करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न क्षेत्रों में युवा शक्ति, महिला शक्ति और किसानों द्वारा किये जा रहे नई तकनीक एवं नए खोज से पूरे देशवासियों को अवगत कराते हैं। इससे देश के अन्य लोगों को भी देश और समाजहित में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

See also  27 और 28 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर, दिव्यांगजनों को मिलेगी सहायता

भाजपा महानगर के सभी मंडलों में मन की बात से जुड़े कार्यकर्ता: भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के निर्देशानुसार महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के कार्यालय समेत सैकड़ों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना। मन की बात कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित दिखे।आशीष किशोर संघ के सभागार में जिलाध्यक्ष गुँजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, भरत सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पवन अग्रवाल, पोरेश मुखी,बनारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मृत्युंजय यादव, संतोष कुमार, नागेश प्रसाद, रंजीत सिंह, महावीर सिंह, उमेश साव, नागेंद्र राय,ओम प्रकाश, रवि शंकर पंडित, रामबाबु तिवारी, राकेश मुखी, सुभाष मुखी, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed