लातेहार आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहु, 28 जून को जिला कार्यालय में भव्य स्वागत की तैयारी






लातेहार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य श्री आदित्य प्रसाद साहु 28 जून 2026, रविवार को लातेहार दौरे पर आ रहे हैं। सुबह 11:00 बजे उनका भाजपा जिला कार्यालय, लातेहार में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर जिला महामंत्री छोटू राजा ने आवश्यक सूचना जारी कर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समय पर पहुंचने का आग्रह किया है। सूचना में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है, इसलिए सभी की उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है।


किन-किन को बुलाया गया
जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम में माननीय सांसद एवं विधायकगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्षगण, जिला परिषद अध्यक्ष व सभी सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व सभी वार्ड पार्षद, प्रमुख-उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया गण, जिला पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला मोर्चा के अध्यक्ष-महामंत्री तथा सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
तैयारी तेज
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर जिला भाजपा में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला कार्यालय को सजाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की बैठकें कर जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं। जिला महामंत्री छोटू राजा ने कहा, प्रदेश अध्यक्ष जी का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा देगा। सभी कार्यकर्ता 11 बजे से पहले जिला कार्यालय पहुंचें।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष साहु संगठनात्मक समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।


