भाजपा ने चुनाव प्रचार को ले झोंकी ताकत, निकाली बाइक रैली

0
Advertisements

चांडिल। 25 मई को होने वाले लोकसभा के छठे चरण के मतदान को लेकर कल यानी 23 मई को प्रचार कार्य थम जायेगा। बुधवार को भाजपा एवं आजसू ने संयुक्त रूप से नीमडीह प्रखंड के चेलियामा, लुपूंगडीह, टेंगाडीह, गौरडीह, तिल्ला, आदरडीह आदि विभिन्न गांवों में बाईक रैली निकाला तथा जनता से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ को वोट करने की अपील किया। भाजपा नेता विनोद राय एवं एसटी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा शामिल होकर युवाओ का उत्साह बढ़ाया। विनोद राय ने रैली को संबोधित करते हुए कहा बाइक रैली के जरिए भाजपा जनता से मिलकर उनके हित के लिए भाजपा के केंद्र सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यो की जानकारी दे रहे हैं वोट के माध्यम से उनका सहयोग ले रहे हैं ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके। बाइक रैली में नीमडीह पूर्वी मंडलअध्यक्ष बासुदेव सिंह सरदार,जिला पार्षद आसित सिंह पात्र, अरुण गोराई, माणिक मंडल, प्रसांत मंडल, भूषण सिंह,प्रशांत गोप,विदया गोप आदि शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  मेड-नोवा 2026 (MED-NOVA 2026): नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस बैच 2026 का द्वितीय भव्य ओरिएंटेशन समारोह आयोजित

Thanks for your Feedback!

You may have missed