गोलमुरी क्षेत्र में भाजपाइयों ने प्रभात फेरी का किया आयोजन, हर घर तिरंगा अभियान पर चलाया जागरूकता अभियान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर गोलमुरी क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई। गोलमुरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर विजय नगर, रामदेव बागान, टाटा लाइन, न्यू टाटा लाइन, देबुन बगान समेत अन्य क्षेत्रों में लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाकर जागरूकता अभियान चलाया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रोबिर चटर्जी राणा, पप्पू उपाध्याय, गुरुचरण सिंह बिल्ला, अमिश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, पंकज शर्मा, हलदर नारायण साह, सरबजीत कौर, दीपक सिंह, नौशाद खान, उमेश प्रसाद, अशोक अग्रवाल, कमल लढ्ढा, दिलीप व अन्य मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  डीएफओ संग विधायक सरयू राय ने किया कई इलाकों का भ्रमण

Thanks for your Feedback!

You may have missed