शंकोसाई केंदुकोचा में भाजपा नेता विकास सिंह ने मनाया दीपावली

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- मानगो शंकोसाई के स्लम बस्ती केंदुकोचा में भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विकास सिंह ने जाकर दीपावली का त्यौहार मनाया । मोहल्ले में मौजूद सैकड़ो बच्चों के बीच विकास सिंह ने फुलझड़ी जलाकर पटाखे फोड़ा एवं बच्चों और बड़ों के बीच मिठाई का वितरण किया । मोहल्ले के चौक को महिलाओं के साथ मिलकर विकास सिंह ने दीपक जलाकर सजाने का कार्य किया । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने सभी बस्ती वासियों को दीपावली पर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्षेत्र जहां अधिकांश लोग रोज कमाने खाने वाले रहते हैं वहां दीपावली का त्यौहार मनाने से खुशियां दुगनी मिली । विकास सिंह ने कहा कि आगामी दीपावली के पर्व में पूरे मोहल्ले में प्रकाश सज्जा की जाएगी । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, सुशील शर्मा, मुन्ना झा,गीता देवी, आशा गोराई, वैजयंती देवी, सीता साहु, कुसुम देवी सहित मोहल्ले के लोग उपस्थित थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जंगल में मुठभेड़ के बाद बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली ढेर होने से इलाके में हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed