हिन्दू युवा वाहिनी के हिन्दू महासम्मेलन में गरजे भाजपा नेता कपिल मिश्रा, कहा- पूरे देश में योगी मॉडल से आएगा कानून का राज

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- हिंदू युवा वाहिनी जमशेदपुर महानगर के द्वारा बिस्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम मनोहर नाथ शाहदेव शामिल हुए। इस दौरान स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष सतीश सिंह ने किया। सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री अधिराज सिंह ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष राम मनोहर नाथ शाहदेव ने हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष के रूप में संदीप सिंह के नाम की घोषणा की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे प्राचीन धर्म सनातन ने पूरे विश्व को दिशा दिखाई। पूरा विश्व सनातन के नीति, रीति-रिवाज को अपना रहा है।झारखंड की धरती पर पहली बार पधारे कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा के फायर ब्रांड नेता, पूर्व मंत्री और हिन्दू इकोसिस्टम के संस्थापक कपिल मिश्रा ने हिंदू महासम्मेलन को संबोधित किया। हिंदू युवाओं को संगठित और जागरूक होने का आवाहन किया।

हिन्दू महासम्मेलन में मुख्य रूप से हिंदू युवा वाहिनी के झारखंड प्रदेश प्रभारी संतोष झा, प्रदेश मंत्री मिथिलेश पाठक, जिला संरक्षक महंत श्री मेघानंद सरस्वती, जिला उपाध्यक्ष विपिन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष देवाशीष चौधरी जिला लीगल सेल के अध्यक्ष अरुण शुक्ला, जिला आईटी सेल के अध्यक्ष सुदीप चौधरी समेत हिंदू युवा वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed