बागुननगर की दिव्यांग महिला को भाजपा नेता दिनेश कुमार ने उपलब्ध कराया व्हीलचेयर

0

शाम 06:30 बजे जुआ का खेल खेलते जुआड़ी...

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी लोहार लाइन निवासी व्हील पावर राइडिंग क्लब के अध्यक्ष दिव्यांग रमेश कुमार शर्मा के आग्रह पर बागुननगर निवासी दिव्यांग सरस्वती कुमारी को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के प्रयास से बुधवार को व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया. दिनेश कुमार के गुरनाम सिंह के सहयोग से व्हील चेयर प्रदान किया, बुधवार को भाजपा नेताओं ने सरस्वती कुमारी को लोहार लाइन गोलमुरी में व्हीलचेयर भेंट किया. मालूम हो कि सरस्वती कुमारी के दोनों पैर इस हालत में की वो चलने फिरने में बिल्कुल असमर्थ है. छोटी बहन और बहनोई उनकी देखभाल करते है और उनको शिर्डी दर्शन के लिए ले जा रहे हैं. भाजपा नेता दिनेश कुमार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्हीलचेयर भेंट किया और उनका उत्साहवर्धन किया, परिवार के सदस्यों ने दिनेश कुमार और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया, मौके पर दिनेश कुमार सहित अमरजीत सिंह राजा, प्रोबिर चटर्जी राणा, बंटी अग्रवाल, बच्चा बाबू शर्मा, राजकुमार शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, मुकेश शर्मा, मनोज शर्मा, सुरेंद्र सिंह शिंदे, प्रदीप शर्मा, अमित शर्मा, शिव कुमार शर्मा, संतोष कुमार पंडित, उमेश शर्मा सहित अन्य मौजूद थें.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed