गालूडीह में प्रज्ञा केंद्र संचालक सह भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या,

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: घाटशिला के गालुडीह थाना क्षेत्र में प्रज्ञा केंद्र संचालक सह भाजपा नेता तारापद महतो(40) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. उलदा पंचायत के पास बाइक सवार तीन युवक आए और खडिया कॉलोनी बस स्टेंड के पास प्रज्ञा केंद्र के संचालक तारापद महतो की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद टाटा की ओर निकल गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल. बताया जाता है कि उमाकांत महतो का गांव में जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था.जमीन विवाद के कारण पूर्व में कई बार मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी थी. आशंका जताई जा रही है कि इस विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.घटना के बाद मृतक की पत्नी आशा महतो, पुत्र अनुप महतो और बड़े भाई सृष्टिपदो महतो का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही गालुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुट गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

See also  बंगाल में बड़ा सियासी बयान, अभिषेक बनर्जी बोले—“TMC को वोट नहीं तो BJP को फायदा”

Thanks for your Feedback!

You may have missed