गृह मंत्री अमित शाह से चाईबासा में मिले भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, कोल्हान विजय के प्रतीक के रूप में स्मृति चिन्ह किया भेंट

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में विजय संकल्प महारैली के दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने हेलीपैड पर मुलाकात की। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने उन्हें कोल्हान विजयी के प्रतीक के रूप में आकर्षक स्मृति चिन्ह भेंट की। गुंजन यादव ने कहा कि देश के यशस्वी गृह मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मार्गदर्शन मिलना सदैव उत्साहित करता है। शनिवार को जमशेदपुर महानगर के हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने चाईबासा में विजय संकल्प महारैली में भाग लिया। पूरे सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed