भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने किया ईचागढ़ का दौरा, मांगा वोट

0
Advertisements

चांडिल: रांची लोकसभा क्षेत्र से निवर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ एक दिनी चुनावी दौरे पर मंगलवार को ईचागढ़ पहुंचे। संजय सेठ ने ईचागढ़ के विस्थापित गांवों का दौरा किया। संजय सेठ ने ईचागढ़ प्रखंड के देवलटांड पंचायत के नवाडीह गांव से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया।नवाडीह से प्रचार अभियान प्रारंभ करने के बाद वे रुगड़ी, आगसिया, कुंदरीलौंग, घाटिया, काशीडीह, लेपाटांड, ईचागढ़, पुरानडीह, बाकलतोड़िया में जनसंवाद कार्यक्रम किया। जन संवाद कार्यक्रम का समापन शाम छह बजे ईचागढ़ प्रखंड के बांदु पंचायत में होगा। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान संजय सेठ केंद्र में मोदी सरकार के द्वारा किए गए कल्याणकारी विकास योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार देश में विकास की नई इबादत लिख रही है। केंद्र की भाजपा सरकार में देश अपनी ऊंचाइयों को छू रहा है। इसके अलावे उन्होंने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की भी लोगों को अवगत कराया। जनसंवाद के दौरान संजय सेठ ने जनता से अपने पक्ष में वोट मांगा। इस मौके आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, दिनेश कुमार,सारथी महतो, विश्वनाथ उरांव, बोनू सिंह, अनीता पारित आदि मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  कार की डिक्की में बने गुप्त तहखाने से 44 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed