Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को कॉलोनी से संजय कुमार की बाइक चोरी कर ली गई थी. इस मामले में पुलिस ने अनुसंधान करते हुए दो बाइक चोर और एक टाल संचालक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में छोटा गोविंदपुर निवासी कुणाल कुमार, प्रमोद यादव और टाल संचालक मनोज कुमार जयसवाल शामिल है. पुलिस ने मनोज के टाल से चोरी की बाइक के पार्टस भी बरामद किए है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि 6 जनवरी को टेल्को कॉलोनी निवासी संजय कुमार की बाइक चोरी कर ली गई थी. इस मामले में पुलिस ने कुणाल और प्रमोद को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी की बाइक को मनोज जयसवार को बेच दिया है. पुलिस ने मनोज के टाल में छापेमारी कर बाइक के कल-पूर्जे बरामद किए. उन्होनें बताया कि तीनों पूर्व में भी जेल जा चुके है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  मानगो में जल संकट पर आंदोलन की चेतावनी, जेएनएसी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर बनेगी रणनीति

Thanks for your Feedback!

You may have missed