सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार
Advertisements

जमशेदपुर : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में सौजन्य भेंट की। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक अनौपचारिक चर्चा हुई। संध्या 6 बजे के करीब श्रवण कुमार बिष्टुपुर आए। सरयू राय ने उनका अभिवादन किया। दोनों नेताओं के बीच पुराने दिनों, बिहार और झारखंड की राजनीति पर अनौपचारिक चर्चा हुई।
Advertisements

Advertisements



