NIA अफसर हत्याकांड में बड़ा मोड़, हाईकोर्ट में बंटा फैसला, आरोपी को लेकर बना सस्पेंस

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रयागराज : 2016 में NIA के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विभाजित फैसला सुनाया है। दो जजों की बेंच में एक जज ने आरोपी रैय्यान को बरी करने का पक्ष लिया, जबकि दूसरे जज ने निचली अदालत के फैसले को आंशिक रूप से बरकरार रखते हुए सजा को मौत से घटाकर उम्रकैद कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस मामले में दोनों जजों के अलग-अलग मत होने के कारण अब इसे बड़ी बेंच को सौंप दिया गया है, जो अंतिम फैसला करेगी। यह घटना अप्रैल 2016 की है, जब बिजनौर में शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने तंजील अहमद और उनकी पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमले में तंजील की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी ने 10 दिन बाद दम तोड़ दिया था।

About The Author

See also  BRICS सम्मेलन को यशवंत सिन्हा ने बताया भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता, गिनाईं तीन उपलब्धियां

Thanks for your Feedback!

You may have missed