नेताजी के प्रपौत्र का बड़ा सियासी कदम, TMC में शामिल होकर BJP को दिया झटका

0
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया है। उन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्या बसु और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।चंद्र बोस पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े हुए थे, लेकिन उन्होंने 2023 में पार्टी छोड़ दी थी। टीएमसी में शामिल होने के बाद उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह “विभाजनकारी राजनीति” कर रही है और नेताजी के विचारों से भटक चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की नीतियां संविधान की मूल भावना के खिलाफ हैं और वे समाज को बांटने का काम करती हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उन्होंने आगे कहा कि वे नेताजी के आदर्शों—एकता और समानता—को आगे बढ़ाने के लिए टीएमसी के साथ काम करेंगे। इस राजनीतिक बदलाव को आगामी चुनाव से पहले राज्य में टीएमसी के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़त के रूप में देखा जा रहा है, जबकि बीजेपी के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

About The Author

See also  अगले पांच वर्षों में 20 और देशों में डिफेंस विंग बनाएगा भारत, रक्षा कूटनीति बढ़ाने की तैयारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed