केरल चुनाव में बड़ा सियासी झटका: CPM नेता BJP में शामिल, अब इस सीट से ठोकी ताल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

तिरुवनंतपुरम : केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। सीपीएम की नेता और वर्कला ब्लॉक पंचायत सदस्य एडवोकेट स्मिता सुंदरेसन ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। पार्टी में उनका स्वागत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पार्टी में शामिल होने के साथ ही उन्हें वर्कला विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार बनाए जाने की तैयारी है। यह सीट पहले सहयोगी दल BDJS के पास थी, लेकिन अब सीट बंटवारे के तहत बीजेपी यहां से चुनाव लड़ेगी। स्मिता पहले ब्लॉक पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं और क्षेत्र में सक्रिय नेता मानी जाती हैं, ऐसे में उनके आने को सीपीएम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

स्मिता सुंदरेसन ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि सीपीएम में मूल्यों में गिरावट आई है और वहां भाई-भतीजावाद बढ़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। उनके इस कदम से वर्कला सीट पर चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related English SEO Tags
Kerala, Election, BJP, CPM, Politics, India, Breaking, Update, Candidate, Varkala, News, Viral, Government, Leadership, NDA, Congress, Democracy, Campaign, Assembly, Trending

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed