कालूबथान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 चोरी की बाइकों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

धनबाद : कालूबथान थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई से इलाके में बाइक चोरी के गिरोह पर बड़ा झटका लगा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की गई थी। इसी जांच के दौरान छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया और चोरी की गई बाइकों को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का भी खुलासा हो सके।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये बाइकें किन-किन इलाकों से चोरी की गई थीं और इन्हें कहां खपाया जाना था। पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच तेज कर दी गई है.

About The Author

See also  मुख्य मार्ग पर अचेत मिला सिक्योरिटी गार्ड, अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित

You may have missed