हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, SIT ने 3 राज्यों में मारे छापे, हथियार बरामद

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में विशेष जांच टीम (SIT) लगातार छापेमारी कर रही है। इस दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े हथियार भी बरामद किए हैं और कई ठिकानों पर दबिश दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी अलग-अलग राज्यों में फरार हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए झारखंड समेत तीन राज्यों में अभियान चलाया गया। SIT की टीम ने संदिग्धों के नेटवर्क और फरारी मार्गों को लेकर जांच तेज कर दी है। प्रशासन का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक अभियान जारी रहेगा और मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

About The Author

See also  साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए निर्देश

You may have missed