DD बार के बाहर डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, करणी सेना नेता हत्याकांड पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (DD) बार के बाहर हुए करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देने पर इनाम की भी घोषणा की है। घटना के बाद शहर में तनाव को देखते हुए कई इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना 30 जून को बार के बाहर हुई झड़प के बाद हुई, जिसमें हिमांशु सिंह और उनके साथी पर हमला किया गया था। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कड़े कदम उठाए हैं और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

About The Author

See also  पहाड़ी के पास लावारिस मिला बच्चा, पुलिस जांच में निकला पारिवारिक विवाद का मामला

You may have missed