आर्ट-क्राफ्ट के शौकीनों के लिए बड़ा मौका, 8 सितंबर से पहले करें खास खरीदारी

जमशेदपुर : शहर में चल रहे राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट कॉटन एवं सिल्क एक्सपो को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्सपो 8 सितंबर को समाप्त होगा, इसलिए आयोजकों ने इससे पहले खरीदारी की अपील की है। यहां देशभर के कारीगरों और हस्तशिल्पकारों के बनाए हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र, सजावटी सामान, पारंपरिक कलाकृतियां और घरेलू उपयोग की चीजें उपलब्ध हैं। सहारनपुर फर्नीचर, खुर्जा क्रॉकरी, भदोही कारपेट, मेरठ खादी, भागलपुर के सूट-साड़ी, बनारसी साड़ी, फैंसी चप्पल, जूट बैग, जयपुरी चूड़ी और फैंसी ज्वेलरी समेत कई उत्पाद यहां मिल रहे हैं।


एक्सपो संचालक के अनुसार, नए डिजाइन के साथ ग्राहकों को ज्यादा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट है। एक्सपो साकची आमबागान मैदान में लगी है और यहां एंट्री पास पूरी तरह फ्री है। ग्राहकों के लिए पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की गई है।


