रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 4 दिन रद्द रहेंगी 18 ट्रेनें; कई के बदले रूट

धनबाद : रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। धनबाद रूट से होकर चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। आसनसोल रेल मंडल के मुगमा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग और एनआई वर्क के कारण 24 से 27 सितंबर तक 18 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार, मुगमा स्टेशन पर प्री-एनआई कार्य 21 से 23 सितंबर तक चलेगा, जबकि 24 सितंबर सुबह 5 बजे से 27 सितंबर शाम 6 बजे तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित होंगी और यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
धनबाद-पटना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं, पटना-हटिया, हटिया-पटना, रांची-गोड्डा, टाटा-जयनगर सहित कई ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पहले से सूचना जारी की है।


