तेल कीमतों पर बड़ा असर! ईरानी तेल से हट सकती है पाबंदी, दुनिया भर में हलचल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के बीच अमेरिका ईरान के तेल पर लगी पाबंदियों को आंशिक रूप से हटाने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 140 मिलियन बैरल ईरानी तेल जो टैंकरों में फंसा हुआ है, उसे बाजार में लाने की योजना बनाई जा रही है। इसका मकसद वैश्विक तेल आपूर्ति बढ़ाना और तेजी से बढ़ रही कीमतों को नियंत्रित करना है।ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण पहले ही तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। ऐसे में अमेरिका और उसके सहयोगी देश आपूर्ति बढ़ाने और बाजार को स्थिर करने के लिए अतिरिक्त कदमों पर विचार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह फैसला लागू होता है तो वैश्विक क्रूड कीमतों पर दबाव पड़ सकता है और राहत मिल सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  डैम से पानी छोड़ा तो घरों में घुसा सैलाब, तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर लोग

Thanks for your Feedback!