पेट्रोल-डीजल पर बड़ा फैसला, एक्साइज ड्यूटी में कटौती से मचा हलचल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली स्पेशल अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। सरकारी आदेश के मुताबिक पेट्रोल पर यह ड्यूटी घटाकर 13 रुपये प्रति लीटर से 3 रुपये कर दी गई है, जबकि डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर मध्य पूर्व में तनाव और सप्लाई प्रभावित होने के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। सरकार का उद्देश्य घरेलू बाजार में कीमतों का असर कम करना और आम लोगों को राहत देना है।

सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) समेत अन्य ईंधनों पर भी स्पेशल अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी में बदलाव किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से तेल कंपनियों पर पड़ने वाला दबाव कुछ हद तक कम होगा, हालांकि सरकार पर इसका वित्तीय असर भी पड़ेगा।

See also  स्कूल से लौटते मासूम की मौत के बाद परिजनों को ₹4 लाख का चेक, भावुक कर देने वाला मामला

Thanks for your Feedback!

You may have missed